पामगढ़ थाना प्रभारी और ASI गंभीर रूप से घायल; बिलासपुर अपोलो रेफर

जांजगीर-चांपा: पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्ते एंबुलेंस में बैठे हुए। जांजगीर-चांपा के सेमरिया गांव में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गुरुवार को जानलेवा हमला कर दिया है। इसमें पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और ASI शिव चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को पामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया।मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। DSP हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्ते, ASI शिव चन्द्रा और 4-5 पुलिसकर्मी सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गए थे। यहां पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को हिरासत में ले लिया और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आ रहे थे।थाना प्रभारी पामगढ़ ओमप्रकाश कुर्रे भी घायल।DSP निकोलस खलखो टीम के साथ चारपहिया वाहन में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गए थे, वहीं थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, ASI शिव चन्द्रा बाइक से आ रहे थे, तभी आरोपी महिला के परिजन पहुंचे और डंडे से थाना प्रभारी और ASI को बीच रास्ते में रोककर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों की संख्या 12 से ज्यादा थी। हमले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और ASI शिव चंद्रा को सिर पर गंभीर चोट आई है।पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का मामला।पामगढ़ में इलाज देने के बाद थाना प्रभारी और ASI को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी पुलिस फोर्स के साथ पामगढ़ के सेमरिया गांव पहुंचे हैं। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |