झांसा देकर मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म, दबाव बढ़ा तो रीवा में छोड़कर भाग गया, 10 हजार का इनाम घोषित था

रीवा: रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसने जान पहचान की लड़की से रेप किया था। वह इतना शातिर था कि अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था। ऐसे में मनगवां पुलिस की कई टीमें महाराष्ट्र के मुंबई व पुणे खोज कर आ चुकी है। फिर भी आरोपी का कहीं सुराग नहीं लग रहा था।कुछ माह​ पहले एसपी नवनीत भसीन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। इसके बाद मनगवां पुलिस ने जान पहचान के लोगों का फोन नंबर एकत्र कर गांव में मुखबिर लगाए। साथ ही बाहर रहने वाले रिश्तेदारों की कुंडली तैयार की। अंतत: साइबर सेल एवं अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को पुणे में गिरफ्तार कर लिया है।मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि एक आरोपी दो वर्ष पहले नाबालिक लड़की को बहला-फुसलकार महाराष्ट्र ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर रीवा आया। यहां किशोरी को छोड़कर फरार हो गया था। लड़की के बयान पर आरोपी शिवकुमार साकेत निवासी नवागांव कोठार के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376(2) का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही थी।विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी शातिर है। मोबाइल का उपयोग ही नहीं करता था। बीते वर्ष भी आरोपी की तलाश में पुलिस टीम महाराष्ट्र गई थी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा था। अंतत: एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर नए तरीके से विवचेना के आदेश दिए। टीम में कई लोगों को लगाया गया। जो धीरे धीरे इनपुट जुटाती रही।पिछले दिनों एएसपी विवेक कुमार लाल ने एसडीओपी मनगवां केएस द्विवेदी से गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली। फिर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आधा दर्जन जवानों को पुणे भेजा। साथ ही साइबर सेल सहित अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी शिवकुमार साकेत पकड़ में आया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में कर केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |