पेन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर लाखों की ऑनलाइन ठगी

बिलासपुर : पेनकार्ड अपडेट करने का झांसा देकर अनजान नंबर से फोन करने वाले आरोपी ने कृषि विभाग के कर्मचारी के एकाउंट से 1 लाख 82 हजार 999 रुपए गायब कर दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरटीएस कॉलोनी क्वार्टर नंबर 961/2 निवासी बीवी राव पिता स्व बी थावडू (58) राज्य कृषि विभाग में नौकरी करते हैं। मंगलवार की शाम 5.15 बजे उनके मोबाइल में अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे एकाउंट से पेनकार्ड अपडेट करने की बात कही।

बताया उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया है, उसे क्लिक कर पेन कार्ड नंबर अपडेट करना है। वीवी राव के यूआरएल मैसेज को क्लिक करते ही उनके एसबीआई के एकाउंट से तीन बार ट्रांजेक्शन हुआ और 1 लाख 82 हजार 999 रुपए गायब हो गए। जानकारी होने पर उन्होंने व्यापार विहार स्थित साइबर सेल जाकर पुलिस को सूचना दी। बाद में तोरवा थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |