फर्जी दस्तावेज पर अग्निवीर बनने आए 18 पर एफआईआर

भोपाल: दो उम्मीदवारों ने उम्र कम करने के लिए दो बार दी 10वीं की परीक्षा। राजधानी के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में भर्ती होने आए युवाओं में से 18 फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े गए हैं। इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से दो ने अपनी उम्र कम करने के लिए दो बार 10वीं की परीक्षा दी थी। जबकि बाकी ने फर्जी तरीके से मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण बनवा लिया। दो के जाति प्रमाण पत्र पर भी संदेह है।जहांगीराबाद के थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान ने बताया कि यह सभी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से हैं। फिजिकल टेस्ट के बाद दस्तावेजों की जांच के दौरान ये पकड़ में आए। आर्मी यूनिट ने इसकी जांच की थी। जांच में पता चला कि उम्मीदवारों की उम्र और दस्तावेजों में काफी अंतर है।पहले दिन भर्ती होने के बाद दूसरे दिन से इनकी पहचान होना शुरू हो गई थी। 6 दिन में कुल 18 युवा पकड़े गए और इन सभी को सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।नाम बताने से किया इनकारपुलिस ने पकड़े गए युवाओं के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ चल रही है। बता दें कि इसके पहले एक युवक को सेना ने संदिग्ध मानकर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन उसका नाम और वीडियो वायरल हो गए थे। बाद में उक्त युवक को छोड़ दिया गया था।सातवें दिन 4 जिलों के 4221 आवेदकों को कॉल लेटर जारीबता दें कि राजधानी में 27 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती चल रही है। बुधवार को भर्ती प्रक्रिया के सातवें दिन 4 जिलों के 4221 आवेदकों को काॅल लेटर जारी किए गए। इसमें से 2721 आवेदकों की हाइट मापने के बाद शारीरिक परीक्षा ली गई।इसमें से 189 युवा सफल हुए है। जो आवेदक दौड़ में पास हो गए है उन्हें दो दिन रुकने की व्यवस्था भी की गई है। अभ्यर्थियों सुविधा के लिए भोपाल मंडल रेल प्रशासन ने भोपाल स्टेशन पर दोनों तरफ एक-एक विशेष टिकट काउंटर खोल दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |