छतरपुर की 51 लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हुईं लाभांवित

छतरपुर (मध्य प्रदेश): लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के उत्सव के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पखवाड़े के द्वितीय दिवस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश भर की 1477 लाड़ली बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 85 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में छतरपुर में भी मुख्य कार्यक्रम शहर के ऑडिटोरियम में हुआ। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा कन्या पूजन तथा दीपप्रज्जवल कर किया गया और मुख्यमंत्री चौहान के उद्बोधन को सुना गया।लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना में छतरपुर जिले की 51 बालिकाएं लाभांवित हुईं हैं। जिनके खातों में स्नातक/व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 2 किश्तों में 25 हजार रूपए की राशि दी जाना जाएगी। जिसके तहत बुधवार को प्रथम किश्त की राशि खातों में स्थांतरित हुई।इस अवसर पर पूर्व मंत्री ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, मलखान सिंह, अर्चना सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह सहित बालिकाएं और अन्य लोग उपस्थित रहें।गुड टच और बैड टच की जनजागरूकता के स्लोगन लिखेंमहिलाओं के सम्मान और विभिन्न प्रताणना एवं उत्पीड़न से बचाव व गुड टच तथा बैड टच की जनजागरूकता के लिए बनाए गए कॉलेज तिराहा से सनसिटी गेट तक बनाए गए लाड़ली लक्ष्मी पथ का लोकार्पण किया। जिसकी दीवारों पर महिलाओं के सम्मान में जागरूकता गतिविधियों, सहायता आदि के नंबरों की लेखनी की गई है।नगर पालिका परिषद पार्क में हुआ लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण एवं पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पार्क को रंगोली और गुब्बारे लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया। लोकार्पण के बाद पार्क के अंदर पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद बच्चियों ने पार्क में लगे झूले झूलकर आनंद लिया और उत्साहित हुए। नगर पालिका में स्थित पार्क का जीर्णाेद्धार कर उसे नया स्वरूप देते हुए पार्क को लाडली लक्ष्मी वाटिका का नाम दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |