खेतों और घरों में छुपाकर रखी थी चोरी की 30 बाइकें, तीन गांवों से की बरामद

बाग: पुलिस ने कनेरी और बड़कच्छ के दो बदमाशों से चोरी की बाइकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बगैर कागजात बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा था। उससे सख्ती से पूछताछ की तो चालक और उसके साथी ने कुबूल किया कि उन्होंने 30 बाइकें चुराई हैं। पुलिस ने अलग-अलग तीन गांवों में खेतों और घरों में छुपाई गई 30 बाइकें बरामद की। इनकी कीमत 14 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन, एएसपी देवेन्द्र पाटीदार व एसडीओपी कुक्षी दिलीप बिलवाल के मार्गदर्शन में लगातार वाहन चेकिंग करने के निर्देश मिले थे। थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान टांडा बायपास रोड पर बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका था। चालक ने बाइक के कागजात नहीं होना बताया। संदेह के आधार पर दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर दोनों ने बाइक चोरी की कई वारदातें कुबूल की। 23 वर्षीय उमन केलसिंह चौहान निवासी ग्राम कनेरी से 14 और 20 वर्षीय विकास उर्फ धनराज लीमसिह पंवार निवासी ग्राम बड़कच्छ थाना टांडा से 15 बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्ना धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

अलग-अलग जगह रखते थे बाइक

बदमाश चोरी करने के बाद बाइकों को बांट लेते थे। अपने-अपने हिस्से की बाइकें बेचने के लिए अलग-अलग स्थान पर रखते थे। 30 बाइकें बरामद करने और आरोपितों को गिरफ्तार करने में टीआई बघेल सहित चौकी प्रभारी डेहरी एसआइ पीएस तोमर, गिलदारसिंह बघेल व विशेष रूप से प्रधान आरक्षक कुंदन बघेल एवं मांगीलाल गोयल, आरक्षक कैलाश, बलराम, कैलाश गेहलोद व राजू कनेश का योगदान रहा। टीआइ बघेल ने बताया कि दोनों आरोपितों ने अलग-अलग कंपनियों की कुल 30 बाइकें कनेरी, बांकी और बड़कच्छ के घरों और खेतों में फसलों के बीच छुपा रखी थी। बदमाशों ने कुछ बाइक के शातिर अंदाज में चेचिस और इंजन नंबर मिटा दिए हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी बाइक चोरी को लेकर आपराधिक रिकार्ड है। अधिकांश चोरी के प्रकरण बीते डेढ़-दो माह में घटित हुए हैं। धार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एफआइआर भी दर्ज है। पुलिस थानों से संपर्क हो गया है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी।

दूर-दूर से चुरा लाए वाहन

बदमाशों ने धार और समीपवर्ती जिलों के अलावा दूर-दूर तक बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर से वाहन मालिकों का पता लगाया। ट्रेस करने पर अशोकनगर, मंदसौर, इंदौर, कसरावद के वाहन मालिकों का पता लगा। साथ ही महू, कुक्षी, छोटा बांगड़दा इंदौर, भवती जिला बड़वानी, अन्नापूर्णा इंदौर, धरमपुरी, बड़वानी, चंदन नगर इंदौर, लाबरिया भेरू इंदौर, आलीराजपुर, जलखेड़ा मनावर, शामगढ़ जिला मंदसौर, हरसवाट आलीराजपुर, कसरावद, चंदेरी जिला अशोकनगर, भिटोडा इंदौर, उटावद जिला धार, गंधवानी व बड़वाह के वाहन मालिकों का पता लगा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |