Mp : दो बदमाशों से चोरी की 30 बाइकें बरामद

बाग ।  पुलिस ने कनेरी और बड़कच्छ के दो बदमाशों से चोरी की बाइकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बगैर कागजात बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा था। उससे सख्ती से पूछताछ की तो चालक और उसके साथी ने कुबूल किया कि उन्होंने 30 बाइकें चुराई हैं। पुलिस ने अलग-अलग तीन गांवों में खेतों और घरों में छुपाई गई 30 बाइकें बरामद की। इनकी कीमत 14 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन, एएसपी देवेन्द्र पाटीदार व एसडीओपी कुक्षी दिलीप बिलवाल के मार्गदर्शन में लगातार वाहन चेकिंग करने के निर्देश मिले थे। थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान टांडा बायपास रोड पर बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका था। चालक ने बाइक के कागजात नहीं होना बताया। संदेह के आधार पर दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर दोनों ने बाइक चोरी की कई वारदातें कुबूल की। 23 वर्षीय उमन केलसिंह चौहान निवासी ग्राम कनेरी से 14 और 20 वर्षीय विकास उर्फ धनराज लीमसिह पंवार निवासी ग्राम बड़कच्छ थाना टांडा से 15 बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्ना धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

खेतों और घरों में छुपाकर रखी थी चोरी की 30 बाइकें

बदमाश चोरी करने के बाद बाइकों को बांट लेते थे। अपने-अपने हिस्से की बाइकें बेचने के लिए अलग-अलग स्थान पर रखते थे। 30 बाइकें बरामद करने और आरोपितों को गिरफ्तार करने में टीआई बघेल सहित चौकी प्रभारी डेहरी एसआइ पीएस तोमर, गिलदारसिंह बघेल व विशेष रूप से प्रधान आरक्षक कुंदन बघेल एवं मांगीलाल गोयल, आरक्षक कैलाश, बलराम, कैलाश गेहलोद व राजू कनेश का योगदान रहा। टीआइ बघेल ने बताया कि दोनों आरोपितों ने अलग-अलग कंपनियों की कुल 30 बाइकें कनेरी, बांकी और बड़कच्छ के घरों और खेतों में फसलों के बीच छुपा रखी थी। बदमाशों ने कुछ बाइक के शातिर अंदाज में चेचिस और इंजन नंबर मिटा दिए हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी बाइक चोरी को लेकर आपराधिक रिकार्ड है। अधिकांश चोरी के प्रकरण बीते डेढ़-दो माह में घटित हुए हैं। धार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एफआइआर भी दर्ज है। पुलिस थानों से संपर्क हो गया है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी।

दूर-दूर से चुरा लाए वाहन

बदमाशों ने धार और समीपवर्ती जिलों के अलावा दूर-दूर तक बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर से वाहन मालिकों का पता लगाया। ट्रेस करने पर अशोकनगर, मंदसौर, इंदौर, कसरावद के वाहन मालिकों का पता लगा। साथ ही महू, कुक्षी, छोटा बांगड़दा इंदौर, भवती जिला बड़वानी, अन्नापूर्णा इंदौर, धरमपुरी, बड़वानी, चंदन नगर इंदौर, लाबरिया भेरू इंदौर, आलीराजपुर, जलखेड़ा मनावर, शामगढ़ जिला मंदसौर, हरसवाट आलीराजपुर, कसरावद, चंदेरी जिला अशोकनगर, भिटोडा इंदौर, उटावद जिला धार, गंधवानी व बड़वाह के वाहन मालिकों का पता लगा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |