ठेकेदार बोला- 10 हजार रुपए प्रति रैंक की करते हैं मांग, कांटे से बोरी उठाने पर विवाद

महोबा: महोबा में रेलवे की मालगाड़ी से आई पीसीएफ गोदाम की खाद की जांच करने गए जिला कृषि अधिकारी पर मजदूरों और पल्लेदारों ने अभद्रता करने व धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। यहीं नही कृषि अधिकारी पर आने वाली खाद की हर रैक पर 10 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगा है।मजदूरों को धमकाते हुए कृषि अधिकारी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें अधिकारी मजदूरों को धमकाते दिखाई दिए है। इस मामले की सूचना मिलते ही जिले के एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराकर जांच का आश्वासन दिया है।कृषि अधिकारी और मजदूरों की झड़प का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मजदूर आरोप लगा रहे हैं कि कृषि अधिकारी अभद्रता कर रहे है। सूचना पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा है। जिलाधिकारी आर एस वर्मा और सदर एसडीएम जितेंद्र सिंह पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराने की कोशिश करते नजर आए।बोरी को कांटा लगाकर लादने पर विवाददरअसल आपको बता दें पूरा मामला महोबा के रेलवे ट्रैक नंबर 5 का है। यहां कृषि हेतु पीसीएफ गोदाम के लिए मालगाड़ी द्वारा खाद मंगाई गई थी। खाद लदी मालगाड़ी पर जैसे ही जिला कृषि अधिकारी बी पी सिंह पहुंचे। जहां मजदूरों द्वारा कांटा लगा कर सहारे से बोरी को उठाकर ट्रक में लादा जा रहा था। कृषि अधिकारी ने इस पर आपत्ति जाहिर की तभी बोरी को उठा रहा पल्लेदार ने कहा कि खाद की बोरी चिकनी होती है जो बिना कांटे के सहारे से नहीं उठाई जा सकती। आरोप है कि इतनी ही बात सुनकर कृषि अधिकारी आक्रोशित हो गए और मजदूरों के साथ गाली गलौज करने लगे।मालगाड़ी से ट्रक में खाद लादते हुए मजदूर।मजदूरों ने किया हंगामामजदूरों द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर कृषि अधिकारी ने मजदूर पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। यह सब देख कर उसके अन्य मजदूर साथी एकजुट हो गए और तमाम पीसीएफ के अधिकारी भी पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद भी जिला कृषि अधिकारी की तानाशाही रवैया बंद नही हुआ जिससे नाराज मजदूर हंगामा कर कृषि अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ते देख सूचना पर एडीएम और एसडीएम भी पहुंचे तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।मजदूरों ने वीडियो किया वायरलठेकेदार और मुनीम का आरोप है कि जिला कृषि अधिकारी द्वारा खाद के लिए आ रही हर एक रैक पर 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी, जिसको ना देने पर कृषि अधिकारी द्वारा मजदूरों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इसी बीच जिला कृषि अधिकारी और मजदूरों की झड़प जब हो रही थी। तभी किसी मजदूर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस।कार्यशैली पर उठाया सवालवायरल वीडियो में मजदूर और कृषि अधिकारी मौजूद है जिसमें कृषि अधिकारी मजदूरों से अभद्रता कर धमका रहे है। फिलहाल प्रशासनिक अमला मामले को शांत कराने में लगा हुआ है। कहीं ना कहीं मजदूर के ऊपर हुए थप्पड़ों की बरसात और महिला मुनीम से गाली गलौच के आरोपों ने जिला कृषि अधिकारी की मानसिकता और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं घटना में कितनी सच्चाई है यह कहीं ना कहीं जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वही पीड़ित मजदूरों की मांग है।वह 2 जून की रोटी के लिए दूरदराज से मजदूरी करने के लिए महोबा आए थे। जहां मालगाड़ी से खाद की बोरियां अपनी पीठ पर लादकर ट्रक में लाद रहे थे। मजदूर का आरोप है कि तभी मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने बेवजह बोरी उतारने पर आपत्ति जाहिर की जिसे उसने बताया कि बिना कांटे के बोरी नहीं लादी जा सकती। बस इसी बात पर कृषि अधिकारी भड़क गए और गाली गलौज कर दी गंदी-गंदी गालियों का विरोध करने पर आरोप है कि जिला कृषि अधिकारी ने मजदूरों के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि कृषि अधिकारी पर मारपीट का भी आरोप लगा है।हंगामा करते हुए मजदूर।घूस मांगने का भी आरोपमहिला मैनेजर वर्षा ने बताया कि वह यहां पर पर्ची काटकर मैनेजर का काम करती है जैसे ही उसने हंगामा देखा मौके पर आई उसके साथ भी जिला कृषि अधिकारी ने जमकर गाली-गलौज की। महिला मैनेजर की माने बीते कई दिनों से जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रति रैक ₹10000 की डिमांड की जा रही थी डिमांड पूरी ना होने पर कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा यह पूरा षड्यंत्र रचा गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |