सीएम हेमंत बोले- ईडी की बुलाहट से नहीं घबराते, राज्य के नौजवान-किसान-मजदूर देंगे जवाब

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उन्हें ईडी की ओर से बुलाहट आया है और वह इसका माकूल जवाब देंगे। वह साजिशों से घबराने वाले नहीं। हमारे विरोधी और विपक्षी जब राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पाये तो उन्होंने संवैधानिक ताकतों को गलत तरीके से हमारे पीछे लगा दिया। ऐसे तमाम षड्यंत्रों का जवाब राज्य के नौजवान, किसान, मजदूर, दलित, महिलाएं, बच्चे, आदिवासी और बुजुर्ग देंगे, जिनका विश्वास हमारे साथ है। बुधवार दोपहर साहिबगंज में एक सरकारी कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भी निशाने पर लिया। कहा कि राज्यपाल ने एक ओर चुनाव आयोग से आई चिट्ठी को ढाई-तीन महीनों से दबा रखा है और इसके बदले कहते हैं कि राज्य में एटम बम फटेगा। ऐसे बयान से साफ है कि किसी तरह संवैधानिक संस्थाओं का ‘सदुपयोग’ किया जा रहा है। यह सब कुछ मिलीभगत और षड्यंत्र का हिस्सा है।

सोरेन ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि इन्हें बर्दाश्त नहीं है कि कैसे आदिवासी का बेटा मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सरकार के हिस्सेदार हैं, इस बात से इनके पेट में दर्द हो रहा है। यह कोई नई बात नहीं है। इतिहास गवाह है कि एकलव्य की तीरंदाजी का मुकाबला नहीं करने वाले उसका अंगूठा मांग लेते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि हम सिद्धो-कान्हू की धरती के लोग हैं। हमारे पूर्वजों ने हमें कभी हारना नहीं सीखाया है। हमलोग हर जंग में लड़ना और लड़कर जीतना जानते हैं।

सोरेन ने कहा कि वे हमें दिखाना चाहते हैं कि देखो ईडी कितना ताकतवर है। सोनिया गांधी को बुलाया, राहुल गांधी को बुलाया और अब मुख्यमंत्री को बुलावा भेजा है। पर कोई बात नहीं, इसका जवाब भी हमलोग देंगे। उन्हें लगता है कि इससे हमारी पहचान और छवि खराब हो जाएगी तो यह उनकी गलतफहमी है।

गौरतलब है कि राज्य में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को 3 नवंबर गुरुवार को दिन 11 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |