महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा;ये वृक्ष विष्णु और शिव दोनों को बेहद प्रिय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM}- आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर किया जाता है भोजन।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को आंवला नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार दीपावली के नौवें दिन मनाया जाता है। आज के दिन महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर सपरिवार भोजन करती हैं। भोजन से पहले विधिवत तरीके से आंवले के पेड़ की पूजा और उसकी परिक्रमा की जाती है।महिलाएं आंवले के पेड़ की पूजा कर भगवान से खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं। जिले के दत्तात्रेय परिसर, इंदिरा उद्यान, मलनिया सहित धनौली के सिद्ध बाबा आश्रम में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी हुई है और लोग आंवला नवमी का त्योहार सपरिवार मना रहे हैं। आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके नीचे भोजन करने की परंपरा शुरू करने वाली माता लक्ष्मी मानी जाती हैं।महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा।पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आईं। रास्ते में भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा एक साथ करने की उनकी इच्छा हुई। लक्ष्मी मां ने विचार किया कि एक साथ विष्णु और शिव की पूजा कैसे हो सकती है। तभी उन्हें ख्याल आया कि तुलसी और बेल के गुण एक साथ आंवले में पाए जाते हैं। तुलसी श्री हरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है और बेल भगवान भोलेनाथ को, इसलिए आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा संपन्न की।आंवले के पेड़ की पूजा करती हुई महिलाएं।मां लक्ष्मी की पूजा से प्रसन्न होकर श्री विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया। इसके बाद खुद भी आंवले के पेड़ के नीचे भोजन किया। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी का दिन था। तभी से आंवले के वृक्ष के पूजन की परम्परा चली आ रही है। अक्षय नवमी के दिन यदि आंवले की पूजा करना और इसके नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो, तो इस दिन कम से कम आंवला जरूर खाएं।धार्मिक ग्रंथों में आंवले का महत्वपद्म पुराण के अनुसार यह पवित्र फल भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने वाला और शुभ माना गया है। इसे खाने मात्र से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाते हैं। आंवला खाने से आयु बढ़ती है। उसका रस पीने से धर्म संचय होता है और उसके जल से स्नान करने से दरित्रता दूर होती है और हर तरह का ऐश्वर्य प्राप्त होता है।आंवले के दर्शन, स्पर्श और उसके नाम का उच्चारण करने से वरदायक भगवान श्री विष्णु अनुकूल हो जाते हैं। जहां आंवले का फल मौजूद होता है, वहां भगवान श्री विष्णु सदा विराजमान रहते हैं और उस घर में ब्रह्मा एवं सुस्थिर लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए अपने घर में आंवला जरूर रखना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |