विद्यार्थियों का मूल्यांकन आदर्श पद्धति से वर्षभर की गतिविधियों आधारित होगा- राज्य मंत्री श्री परमार

विद्यार्थियों का मूल्यांकन आदर्श पद्धति से वर्षभर की गतिविधियों आधारित होगा- राज्य मंत्री श्री परमार
Bhopal
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री Inder Singh Parmar ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों का मूल्यांकन आदर्श पद्धति से वर्षभर की गतिविधियों पर आधारित होगा। इसके लिए प्रथक से नीति बनाई जा रही है। इसमे कंप्यूटर आधारित शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य मंत्री श्री परमार मंत्रालय में ईएफए शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट में कंप्यूटर लैब का वर्चुअली उद्घाटन कर रहे थे। श्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां ईएफए विद्यालयों में कक्षा आठवीं और नौवीं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कुल 240 घंटो की क्लास के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। कंप्यूटर लैब की उपलब्धता से इस विषय की पढ़ाई में छात्राओं को सुगमता होगी।

दूसरे राज्यों की भाषा सिखाई जाएगी

राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश में ऐसा राज्य बनने की ओर अग्रसर है जो भाषा के आधार पर सभी राज्यों को जोड़ेगा। दक्षिण भारत के राज्यों की भाषाएं प्रदेश के विद्यार्थियों को सिखाई जाएगी। जब हमारे राज्य के विद्यार्थी दूसरे राज्य में जाकर उनकी भाषा मे बात करेंगे तब वहां के निवासी हिंदी सीखने के लिए आकर्षित होंगे। इस तरह भाषा के माध्यम से उत्तर और दक्षिणी भाग के निवासियों के बीच मतभेद दूर होंगे

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के निदेशक श्री प्रभात राज तिवारी ने बताया कि प्रदेश के सभी ईएफए स्कूलों में 30-30 कंप्यूटरों की लैब की सुविधा प्रदान की जा रही है। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट में 100 कंप्यूटर की लैब विकसित की गयी है क्योंकि इस विद्यालय में स्टेनो टाइपिंग की परीक्षा भी आयोजित की जाती है।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी ईएफए स्कूलों के प्राचार्य और संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |