माह के प्रथम कार्य दिवस पर वंदे मातरम, जन-गण- मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन, बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ के लिए 06 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

शाजापुर

राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 नवम्बर 2022 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

—–
06 शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत
—–
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह अक्टूबर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 शासकीय सेवक जिसमें पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की व्याख्याता श्रीमती सपना महाजन एवं व्याख्याता श्री मोहित सिंघल, विकासखण्ड समन्वयक श्री अतीन खान, बीकेएसएन महाविद्यालय के सहायक ग्रेड -2 श्री रघुवीरसिंह पंवार, कलेक्ट्रेट विधि शाखा के सहायक ग्रेड-3 श्री राहुल बैरागी एवं कलेक्ट्रेट के ही जमादार श्री अशोक चौहान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |     गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा     |     बीवी को छोड़ आया पाकिस्तान, फिर दिल्ली की लड़की से कर ली सगाई: पहली पत्नी ने कराची से लगाई गुहार- मेरे पति की शादी रुकवाओ     |     10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी     |     ‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात     |     रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र     |     भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा     |     मध्य प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, इस शक्तिपीठ पर भी होगा ठहराव, ये रहेगा रूट     |     कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फिर आई सफाई     |