शाजापुर, 01 नवम्बर 2022/ जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, श्री अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप चन्द्रवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, वरिष्ठ नागरिक श्री नारायण प्रसाद पाण्डेय, श्री नवीन राठौर, श्री शैलेन्द्र जैन, श्री दिनेश सौराष्ट्रीय, श्री रामचन्द्र भावसार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कला एवं संपदा से भरा हुआ प्रदेश है। शाजापुर जिले के विकास के लिए सभी संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी कहा कि वे जरूरतमंद हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दें और उन्हें आर्थिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कलेक्टर श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है और प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों का विशेष महत्व है। प्रदेश धन संपदा से भरपूर है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम मध्यप्रदेश के निवासी है। कलेक्टर ने सभी से आव्हान किया कि वे प्रदेश को नंबर वन बनाने में सहायक बने। इस मौके पर श्री कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दुनिया में पहले नंबर पर लाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री चन्द्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर जिले ने कामों के आधार पर प्रदेश में स्थान पाकर गौरान्वित किया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री ने विकास की इबारत लिखी है। हम सब आत्मनिर्भर बनें और बेटियों को आगे बढ़ाने में सहायक बनें। बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन ने संबोधित करते हुए सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उमावि की छात्राओं ने सामुहिक नृत्य तथा इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडिज के विद्यार्थियों ने सामुहिक रूप से मध्यप्रदेश गान एवं देश भक्ति गीत-हम सब भारतीय है कि प्रस्तुती दी। इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त खेल प्रशिक्षण श्री योगेश मालवीय के नेतृत्व में मलखम्ब खिलाड़ियों द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं की प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम खिलाड़ियों ने राजा विक्रमादित्य के भ्राता भृतहरी के वैराग्य धारण के पूर्व उनके द्वारा किये गये योग की खिलाड़ियों ने प्रस्तुति दी। इसके उपरांत बालक एवं बालिकाओं ने सामुहिक एवं व्यक्तिगत पोल मलखम्ब पर भी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती राय ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे द्वारा किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :