सूचना पर पहुंचे अधिकारी, जेसीबी से गड्‌ढा खुदवाकर शवों को करवाया गया दफन

फर्रुखाबाद: ट्रेन से कटकर पशुओं की मौत होने पर गड्‌ढा खोदकर उन्हें दफन कराया गया।फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित शेखपुर गुमटी नंबर 138-सी के पास मंगलवार की तड़के रेलवे ट्रैक पार करते समय पशुओं का झुंड ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन की चपेट में आने से छह पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन करीब आधा घंटे तक गुमटी के पास खड़ी रही।जिले में निराश्रित गोवंश सड़कों सहित खेतों में घूम रहे हैं। मंगलवार की तड़के कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक पशुओं का झुंड जा पहुंचा। इस दौरान ट्रेन से पशु टकरा गए, जहां छह पशुओं की मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन लगभग आधा घंटा तक ट्रैक पर खड़ी रही।ट्रेन से कटकर पशुओं की मौत होने पर गड्‌ढा खोदकर उन्हें दफन कराया गया।सूचना पर पहुंचे अधिकारीघटना की जानकारी पर खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रमेश शाक्य, ग्राम प्रधान रामसेवक, गौरक्षा महासंघ के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन से खोदाई कराकर पशुओं के शवों को दफनाया। कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात ट्रेन से पशु टकरा गए थे, जहां छह पशुओं की मौत हो गई थी। बाद में अधिकारियों ने सूचना पर पशुओं को दफनाया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |