मूर्तिकार कनयी कुन्हीरमन ने ठुकराया केरल सरकार का शीर्ष सम्मान

मूर्तिकार कनयी कुन्हीरमन ने केरल सरकार का शीर्ष सम्मान ठुकरा दिया। पद्म पुरस्कारों की तर्ज विजयन सरकार ने शीर्ष राजकीय सम्मानों की घोषणा की थी। लेकिन कुन्हीरमन के सम्मान अस्वीकार करने से विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पुरस्कार अच्छे हैं लेकिन मेरी मूर्तियों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान नहीं है।

कनयी कुन्हीरमन ने कहा कि अधिकारी प्रतिष्ठित मूर्तियों का सही से रखरखाव नहीं कर रहे हैं, इसकी सुंदरता को नष्ट कर दिया है। मूर्तिकार ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण उनकी मूर्तियों को अनदेखा किया जा रहा है। मूर्तिकार कनयी कुन्हीरमन ने कहा कि मैं एक ऐसी मां की तरह महसूस करता हूं, जिसके बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं इस तरह की मानसिक पीड़ा से गुजरते हुए पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकता हूं।

कनयी कुन्हीरमन को ‘केरल श्री’ पुरस्कार के लिए चुना गया था। कनयी कुन्हीरमन द्वारा बनाई गई सागर कन्या (जलपरी) की अद्भुत मूर्ति पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने शंखुमुखम में स्थित सागर कन्या मूर्ति की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मूर्ति के पास एक हेलीकॉप्टर संरचना स्थापित की गई और इससे मेरी मूर्ति की महिमा नष्ट हो गई है।

कुन्हीरमन ने कहा कि ऐसी स्थिति में, मैं सम्मान कैसे स्वीकार कर सकता हूं? इन सब चीजों को देखकर मैं एक पुरस्कार क्यों स्वीकार करूं? मेरे मुद्दों को पुरस्कारों के माध्यम से हल नहीं किया जाएगा। मुझे ऐसा सम्मान नहीं चाहिए। मेरी मूर्तियों को अच्छी तरह से बनाए रखा जाना चाहिए, बस मेरी यही मांग है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |