शिकायत मिलने पर कॉलरी अधिकारी का आवास कराया गया खाली; लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: शिकायत दर्ज कराते कॉलरी के अधिकारी।मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एसपी के गनमैन ने सोमवार को दिनदहाड़े कॉलरी अधिकारी के क्वार्टर का ताला तोड़कर अवैध रूप से अपना कब्जा जमा लिया। बाद में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविवार को खोंगापानी पुलिस ने कॉलरी अधिकारी अभिषेक कुमार को बंगले की चाबी सौंपी।पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा के गनमैन ने कॉलरी अधिकारी अभिषेक कुमार के बंगले पर कब्जा कर लिया था। यहां तक कि उसने उस बंगले के अधिकारी को ये कहकर जाने के लिए कह दिया था कि अब से वो यहां रहेगा। इस घटना से कॉलरी प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। घटना से नाराज 50 से भी ज्यादा SECL हसदेव क्षेत्र के अधिकारी खोंगापानी पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को मैनेजर अभिषेक कुमार अपने बंगले पहुंचे, तो वहां देखा कि किसी और ने अपना ताला लगा दिया है। वहीं बाउंड्री के अंदर 2 मोटरसाइकिल भी खड़ी थीं, जिसमें से एक का नंबर यूपी81बीजे 9890 था और उस पर पुलिस भी लिखा हुआ था। कॉलरी अधिकारी अभिषेक कुमार ने जब मामले की जानकारी ली, तो पता चला कि एसपी के गनमैन ने ताला तोड़कर अवैध रूप से बंगले में अपना डेरा जमा लिया है।कॉलरी अधिकारी को सौंपी गई चाबी।खोंगापानी वार्ड नंबर- 5 ऑफिसर्स कॉलोनी में एसईसीएल के बंगले में एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव और पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा निवासरत हैं। कलेक्टर और एसपी के बंगले के ठीक सामने हल्दीबाड़ी माइंस में अंडर मैनेजर के पद पर कार्यरत अभिषेक कुमार का बंगला सी-7 है। मैनेजर के बंगले में कुछ दिनों से रिपेयरिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से वे अभी कॉलरी के गेस्ट हाउस में रहकर अपने बंगले में आना-जाना कर रहे थे। यहां तक कि बंगले में उनका सामान भी रखा हुआ है। इसके बावजूद एसपी के गनमैन ने वहां अपना कब्जा जमा लिया।बंगले में खड़ी मिली दो बाइक।कॉलरी अधिकारी अभिषेक कुमार ने संबंधित गनमैन से बात भी की, लेकिन उसने वहां से हटने से इनकार कर दिया और कहा कि वे अपना इंतजाम कहीं और देख लें। उसकी इस मनमानी और ढिठाई से अधिकारी भी दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जेकेडी सब एरिया के सिक्योरिटी इंचार्ज अंजनी तिवारी को दी। सिक्योरिटी इंचार्ज ने एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना आग की तरह कॉलरी में फैल गई।आरोपी गनमैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहींदेखते ही देखते करीब 60 एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अधिकारी खोंगापानी में इकट्ठा हुए और पुलिस चौकी में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अधिकारियों की शिकायत तो दर्ज की, लेकिन उन्हें पावती नहीं दी। इधर अधिकारियों की नाराजगी को देखते हुए आरोपी गनमैन सामने नहीं आया। रविवार को खोंगापानी पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश पांडेय ने कॉलरी अधिकारी अभिषेक कुमार को बंगले की चॉबी सौंप दी, लेकिन आरोपी गनमैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |