बाउंड्रीवॉल तोड़ आंगनबाड़ी परिसर में घुसा ट्रेलर छत्तीसगढ़ By Shahzad Khan On Nov 1, 2022 176 रायगढ़: तेज रफ्तार, नौसीखियों वाहन चालक और यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण औद्योगिक जिले में आए दिन हादसे होते हैं। रविवार शाम को तमनार इलाके में जेपीएल तमनार में कोयला अनलोड करने के बाद लौट रहा ट्रेलर खुरुसलेंगा के नजदीक सड़क किनारे बने आंगनबाड़ी परिसर में घुस गया। रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। उसने कूद कर जान बचा ली, लेकिन ट्रेलर बाउंड्रीवाल को तोड़कर वहीं रुक गया। आमदिनों में बच्चे इस परिसर में खेलते हैं। छुट्टी का दिन और शाम होने के कारण हादसे के वक्त यहां बच्चे नहीं थे। अगर स्कूल के समय पर यह हादसा होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 176 Share