भोपाल-उदयपुर फ्लाइट आज से; हफ्ते में 3 दिन चलेगी, रायपुर अब सप्ताह में 4 दिन

भोपाल: इंडिगो ने कम किए भोपाल-रायपुर फ्लाइट के दिन, किराया पहुंचा 9 हजार।इंडिगो मंगलवार यानी एक नवंबर से भोपाल-उदयपुर फ्लाइट चलाने जा रही है। हालांकि इस फ्लाइट को भोपाल से रायपुर के बीच चल रही इंडिगो की डेली फ्लाइट के 3 दिन के शेड्यूल (मंगलवार, गुरुवार व शनिवार) में ही चलाया जाएगा। जबकि बचे चार दिन इसी शेड्यूल में भोपाल रायपुर फ्लाइट जारी रहेगी। इसके चलते भोपाल-रायपुर का आने-जाने का किराया 9 हजार रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि फिलहाल भोपाल-उदयपुर फ्लाइट का दोनों तरफ का किराया 3150 रुपए ही दर्शा रहा है।इन फ्लाइट्स का शेड्यूल ऐसा रहेगाभोपाल-उदयपुर फ्लाइट का शेड्यूलफ्लाइट कहां से कहां प्रस्थान आगमन किराया6ई-7973 भोपाल-उदयपुर शाम 5:20 6:50 ~31506ई-7974 उदयपुर-भोपाल शाम 7:20 रात 8:40 ~3150भोपाल- रायपुर फ्लाइट का शेड्यूलफ्लाइट कहां से कहां प्रस्थान आगमन अभी किराया6ई-7568 भोपाल-रायपुर शाम 5:20 6:50 ~8300-96006ई-7569 रायपुर-भोपाल शाम 7:20 रात 8:40 ~6300-8600स्रोत: इंडिगो बुकिंग के अनुसार।अहमदाबाद फ्लाइट से थी लिंक…भोपाल से रायपुर के बीच इंडिगो की फ्लाइट दो नवंबर से हर बुधवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। अभी यह अहमदाबाद फ्लाइट के साथ लिंक होकर प्रतिदिन चलाई जा रही थी। अब कंपनी ने इसके दिन कम कर दिए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |