चालक और तस्कर फरार, पुलिस ने 20 गोवंशों को भिजवाया गोशाला

हरदोई: हरदोई में ट्रक पलटने से 7 गोवंश की मौत।हरदोई में 24 घंटे के भीतर गो तस्करी से संबंधित दूसरा मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को 27 गोवंश से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें 7 गोवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद गोतस्कर फरार हो गए। पुलिस ने गोवंशों को गोशाला भिजवाया है।कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मल्लावां मार्ग पर मंगलवार सुबह गोवंशों से लदा कंटेनर पलट गया। हादसे के बाद चालक और उसमें सवार अन्य तस्कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कंटेनर के अंदर 27 गोवंश लदे थे। गोवंशों को जब कन्टेनर से बाहर निकाला गया तो 7 गोवंशों कि मौत हो चुकी थी।ट्रक में गोवंश पकडे़ जाने की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। कासिमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया 20 गौवंश को सुरक्षित कहली गौशाला में भिजवाया गया है। चालक समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |