अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी ने जालंधर का युवक लिया हिरासत में

अमृतसर: श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट।पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फेक वीजा के साथ विदेश जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फेक वीजा के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट।अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े गए युवक की पहचान जालंधर के नकोदर में रहने वाले प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। इमिग्रेशन अधिकारी रंगैल सिंह ने आरोपी को पकड़ कार्रवाई शुरू की। रंगैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी दी कि आरोपी अमृतसर से जर्मनी जाने की तैयारी में था। फ्लाइट पकड़ने से पहले जब उसके डॉक्यूमेंट चैक किए गए तो पासपोर्ट पर लगा हुआ वीजा फेक पाया गया।एयरपोर्ट थाने में हुआ मामला दर्जश्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारी रंगैल सिंह की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने प्रभजोत सिंह के खिलाफ 420, 468 और 471 IPC धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि उसके पासपोर्ट पर यह फेक वीजा कहां से लगा, ताकि फेक वीजा तैयार करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |