1 की मौके पर मौत, ऑटो में शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

आगरा: थाना ताजगंज के नगला मेवाती क्षेत्र की घटनाआगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती में अवैध संबंधों के चलते भाइयों के बीच में मारपीट और फायरिंग हो गई। हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। परिजन शव को टेंपो से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान के अनुसार नगला मेवाती क्षेत्र में गफ्फार, अनवार परिवार के साथ रहते हैं। दो साल पहले गफ्फार की दूसरी शादी हुई थी। उसकी पत्नी के साथ एक लड़की और घर आई थी। गफ्फार ने पड़ोस में रहने वाले अपने भाई के लड़के गुलजार के भाई से उस लड़की का निकाह करवा दिया था।बताया जा रहा है की इसी दौरान गफ्फार के एक पुत्र के उस लड़की से अवैध संबंध हो गए। इसके चलते सोमवार देर रात गफ्फार पक्ष और गुलजार पक्ष के बीच मारपीट हो गई। आरोप है की गफ्फार पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गुलजार की मौत हो गई।ऑटो से शव लेकर पहुंचे थानेमामले की जानकारी पुलिस को तब हुई जब गुलजार के परिजन उसके शव को लेकर थाना ताजगंज पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना के बाद सीओ सदर अर्चना सिंह मौके पर पहुंची और परिजनों को सांत्वना देकर शांत करवाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |