एसआई के विदाई कार्यक्रम में खूब थिरके, फरियादी बाहर करते रहे इंतजार

हसनपुर: यूं तो पुलिस के नए-नए कारनामों के वीडियो लगातार सामने आते ही रहते हैं। उच्च स्तर के अधिकारी पुलिसकर्मियों को लाख कोशिश करें समझाने की पर पुलिसकर्मी हैं कि मानने को तैयार ही नहीं। ताजे मामले में पुलिसकर्मियों का डीजे पर थाने के अंदर ही डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है।बता दें कि पूरा मामला अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर का है। जहां पर उपनिरीक्षक ओंमकार सिंह की विदाई कार्यक्रम था। पार्टी के जश्न में पुलिसकर्मी ऐसे डूबे कि उन्हें अपनी ड्यूटी ही ध्यान नहीं रही। पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर ही डीजे पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान कोई नागिन बना तो कोई सपेरा।विदाई कार्यक्रम के दौरान एसआई को सम्मानित भी किया गया। पुलिसकर्मी नाचते रहे फरियादी इंतजार करते रहेयहां तक कि आदमपुर थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा जिम्मेदार पद पर होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ सके। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों के जश्न में थाने पर आए फरियादी भी घंटों तक अपनी फरियाद लेकर थाने के गेट पर ही बैठे रहे।वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरललेकिन,पुलिसकर्मी को जश्न के माहौल में फरियादी कहां दिखाई देने वाले थे। वहीं, पुलिस कर्मियों का थाने के अंदर वर्दी में डीजे पर डांस करने का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने वाले भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |