एमजी मोटर की Electric Car भारत में अगले साल होगी लॉन्च

MG Motor India ने एलान किया है कि वह साल 2023 की शुरुआत में अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। यह Air EV  पर आधारित होगी, जिसे एमजी मोटर के एक अन्य ब्रांड Wuling  द्वारा पहले से ही बेचा जा रहा है। नई EV का कोडनेम E230 है और इसे पहले ही इंडोनेशिया में पेश किया जा चुका है। कार निर्माता भारतीय परिस्थितियों के अनुसार वाहन में कुछ बदलाव करेगा। इसलिए उन्होंने पहले ही भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है।

वाहन निर्माता जब इसे अगले साल लॉन्च करेगा तो एयर ईवी का नाम बदल सकता है।यह ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्लेटफॉर्म पर आधारित है।इस प्लेटफॉर्म को कई बॉडी स्टाइल के हिसाब से एडाप्ट किया जा सकता है।

एमजी मोटर की इस किफायती इलेक्ट्रिक कार में कुछ इंडिया-स्पेसिफिक बदलाव होंगे। मिसाल के लिए, इसमें ऐसा बैटरी मैनेजनेंट सिस्टम हो सकता है जो भारत की चिलचिलाती गर्मी को संभाल सके और और एक बेहतर क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट दिया जा सकता है। भारत में आने पर इलेक्ट्रिक हैचबैक को MG की बैजिंग के साथ उतारा जाएगा।

इस नए किफायती इलेक्ट्रिक वाहन का डिजाइन काफी आकर्षक है। वाहन अपने आप में काफी छोटा है और साफ तौर पर इसे ज्यादातर शहर में चलाने के लिहाज बनाया गया है। कार में दो बड़े दरवाजे हैं जो कम से कम सामने बैठने वाले लोगों के लिए कार में घुसने और निकलने को आसान बना सकें।

कार के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें ऊपर की ओर एक फुल-चौड़ाई वाला लाइट बार और एक क्रोम स्ट्रिप है जो रियर-व्यू मिरर की ओर तक जाती है। वैश्विक बाजार में, एयर ईवी को स्टील के पहियों के साथ पेश किया जाता है। हालांकि, इसकी संभावना है कि MG भारत में इस कार को अलॉय व्हील्स या स्टाइलिश व्हील्स के साथ पेश कर सकती है। एमजी मोटर के अन्य मॉडल की तरह, इस किफायती इलेक्ट्रिक कार में भी ढेर सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

कार के बैटरी पावर का फिलहाल पता नहीं चला है। हालांकि, यह 20 से 25 kWh के आसपास रहने की उम्मीद है। एक बार फुल चार्जिंग करने पर इसमें लगभग 150 किमी ड्राइविंग रेंज मिलनी चाहिए। इलेक्ट्रिक मोटर से पावर उत्पादन 40 bhp होने की उम्मीद है जो शहर में आवाजाही के लिए अच्छी-खासी होनी चाहिए

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |