बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलटा,दो की मौत,8 घायल

झारखंड के रामगढ़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।हादसा रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है।यहां बेकाबू होकर मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया और ट्रॉली घटनास्थल पर ही रह गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक सभी लोग भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। मृतक भी भट्टे पर ही काम करते थे। मृतक मजदूर की पहचान मनोज यादव के रूप में की गयी है जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है। दूसरे व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो सकी है वहीं अभी कुछ मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक एक महिला भी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |