इंदौर एग्रीकल्चर कालेज के छात्र की ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत

खंडवा। इंदौर के एग्रीकल्चर कालेज का छात्र अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर घूमने आया था। यहां ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय नर्मदा नदी में डूब गया। गनीमत रही कि उसके साथ नहा रहा एक दोस्त तैरकर बाहर आ गया। वहीं इस मामले में मांधाता पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। थाना प्रभारी ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर परिवार की मदद की। सीहोर जिले के बुधनी के करीब देवगांव का रहने वाला 19 वर्षीय योगेश पुत्र कैलाश मालवीय इंदौर में एग्रीकल्चर कालेज में पढ़ रहा था। इंदौर से 28 अक्टूबर को वह दोस्तों के साथ बाइक से ओंकारेश्वर आया था। यहां शाम के समय योगेश नर्मदा नदी में स्नान के लिए ब्रह्मपुरी घाट पर पहुंचा। जहां योगेश और उसका दोस्त रवि नदी में उतर गए। तीसरा दोस्त बाहर खड़ा था। वह भी नदी में उतरने की तैयारी में था। इस बीच योगेश और रवि नहाते समय गहरे पानी में चले गए। दोनों ही डूबने लगे। यह देख घाट पर खड़े तीसरे दोस्त ने दोनों को बचाने के लिए गुहार लगाई लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इस बीच योगेश डूब गया। वहीं उसके साथ डूब रहा रवि जैसे-तैसे तैरकर व लोहे की साकल पकड़कर बाहर आ गया।
दोनों इंदौर लौट आए
योगेश के डूबने के बाद परिवार के डर से रवि अपने साथी के साथ इंदौर भाग आया। यहां उन्होंने अपने साथ के ओर भी दोस्तों को घटना बताई। इसके बाद वे कुछ दोस्तों के साथ अगले दिन वापस ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर को रवि ने घटना की जानकारी दी। हालांकि उसने घटना को छुपाने का प्रयास करते हुए बताया कि उसे योगेश के नंबर से फोन आया था। किसी ने ओंकारेश्वर से फोन कर बताया कि योगेश डूब गया है। उसकी बातों पर संदेह होने पर रवि व घटना के दिन उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक से पूछताछ की तो उन्होंने मामले की हकीकत से रुबरू कराया। उन्होंने कहा कि वे और योगेश ओंकारेश्वर आए थे। ब्रह्मपुरी घाट पर रवि और योगेश नहा रहे थे। इस दौरान योगेश डूब गया। वे डर गए थे इसलिए घटना की जानकारी नहीं दी।
थाना प्रभारी ने दिखाई मानवता
तीसरे दिन रविवार को योगेश का शव तलाशने में पुलिस को सफलता मिली। गोताखोरों की मदद से ब्रह्मपुरी घाट पर ही योगेश का शव मिला। तीन दिन से परिवार और पुलिस दोनों ही उसकी तलाश में लगे हुए थे। शव पानी में रहने से गल गया था। इससे परिवार ने ओंकारेश्वर में ही अंतिम संस्कार करने का मन बनाया। लेकिन यहां अंतिम संस्कार को लेकर उनके पास व्यवस्था नहीं थी। यह देख मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मानवता दिखाते हुए अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। उनके साथ थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी व्यवस्था में लग गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |     जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही डॉक्टर ने उठाया चाकू, होश में आकर ‘नग्न’ अवस्था में भागा युवक; अस्पताल में मची भगदड़     |     Weather Update: दिल्ली में 2 दिन की बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बदला मौसम     |     दिल्ली में आज फिर ‘किसान गर्जना’! रामलीला मैदान में महापंचायत, इन रास्तों पर लगा भीषण जाम; घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी     |     हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |