बच्चों ने अमर शहीदों की तस्वीर बनाकर किया याद

रायसेन: रविवार को पुलिस लाइन में झंडा दिवस, पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने देश भक्ति को लेकर एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर देश प्रेम की भावना को अपने ब्रश के माध्यम से प्रदर्शित किया। चित्रों में अमर शहीदों की तस्वीरों को बनाकर उन्हें याद करने का भी प्रयास किया ।इस चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के साथ ही पुलिस ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने देश भक्ति, झंडा दिवस, पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता पर आधारित चित्र बनाए। सभी के चित्रों में देश भक्ति की भावना साफ नजर आई । किसी ने देश की सीमा पर रक्षा करने वाले सैनिकों के चित्र बनाए तो किसी ने लोगों की सुरक्षा में अपना सहयोग देने वाले पुलिस जवानों को चित्र के माध्यम से दिखाया। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हिंदू,मुस्लिम, सिख और इसाई वर्ग को एक साथ खड़ा दिखाकर उनकी शक्ति को प्रदर्शित किया।कलेक्टर और एसपी ने बच्चों के बीच पहुंचकर बढ़ाया हौसलापुलिस लाइन स्थित पुलिस ताइक्वांडो क्लब में रखी गई चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा और आरआई बीएस चौहान ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन किया। बच्चे भी अपने बीच अधिकारियों को पाकर खुश नजर आए । पुलिस ताइक्वांडो क्लब के प्रशिक्षक दिनेश दिवाकर ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिस स्मृति दिवस और पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष्य में यह चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेकर देशभक्ति पर आधारित चित्र बनाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |