3 से 10 नवंबर तक सभी नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में चलेगा अभियान

अयोध्या: अयोध्या के रीडगंज में आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंहआम आदमी पार्टी यूपी निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में सभी नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत क्षेत्रों में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकालेगी। पार्टी कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कामों को लोगो को बताएंlकार्यालय का उद्घाटन के मौके पर मौजूद आप कार्यकर्ताकेजरीवाल भारत को दुनियां का नंबर वन देश बनाना चाहते हैंसभाजीत सिंह अयोध्या के रीडगंज में आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए यह बात कही इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष. अनिल कुमार प्रजापति सहित सैकंडों में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारत को दुनियां का नंबर वन देश बनाना चाहते हैंlअरविंद केजरीवाल ने शिक्षा में क्रांति लाकर राजनीति की दिशा ही बदल दीअभी तक भारत में राजनीतिक दल निजी स्वार्थ की राजनीति करते थे लेकिन अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा में क्रांति लाकर राजनीति की दिशा ही बदल दी, सभी को अच्छी शिक्षा, निशुल्क चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम करके जनता का भरोसा जीता है।हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ लगे कड़ी मेहनत कर रहेसभाजीत सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ता जनता की समस्याओं से अवगत होकर उसका शीघ्र ही निवारण करने की कोशिश करेंगेl उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी में हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ लगे कड़ी मेहनत कर रहे हैंlआम आदमी पार्टी पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहाचुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर लोगों का विश्वास लगातर बढ़ रहा है लोग बढ़ती महगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं लोग बदलाव चाहते हैं आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में लोगों का विश्वास जीत रही है, निगम चुनाव में जनता का पार्टी को अच्छा समर्थन मिलेगा। इस मौके पर मो नदीम रजा, नवीन यादव, सूरज प्रधान हर्षवर्धन कोरी गायत्री मिश्रा,यूके द्विवेदी,सुनील मौर्य,मोहम्मद इसराइल, विकास पाल, विकास पटेल, संदीप पटेल, अंकित यादव,‍ प्रदीप कुमार सोनी, गुड़िया राईन, मो शारजा मो आसिफ आदि मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |