सरकारी स्कूल में ग्रामीण ने किया हंगामा, रजिस्टर भी फाड़ दिया, BEO बोलीं-होगी कार्रवाई

अजीतमल: औरैया के कंपोजिट स्कूल में एक ग्रामीण ने सरदार पटेल की तस्वीर फेंक दी। इसके अलावा शिक्षकों की उपस्थिति का रजिस्टर भी फाड़ दिया। स्कूल में जयंती कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई।सोमवार को जिले के अजीतमल क्षेत्र के गांव रुरुआ के कंपोजिट विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही थी। इस दौरान ग्रामीण ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया। खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।समय से स्कूल न आने का आरोपरुरुआ निवासी एक ग्रामीण ने स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र की शिकायत की थी। ग्रामीण ने शिक्षामित्र पर समय से स्कूल न पहुंचने का आरोप लगाया था। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह शिकायत की जांच करने पहुंची थीं। इस दौरान स्कूल में हेडमास्टर जितेंद कुमार और सहायक अध्यापक रंजीत कुमार मौके पर मिले। जांच के बाद सपना सिंह वापस लौट गईं।ग्रामीण ने स्कूल में घुसकर की अभद्रताशिक्षकों के अनुसार बीईओ के जाने के बाद स्कूल में सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही थी। एक टेबल पर सरदार वल्लभ पटेल की तस्वीर रखी थी। इस बीच ग्रामीण स्कूल में दाखिल हो गया। उसने हेडमास्टर से उपस्थित रजिस्टर मांगा। इस पर हेड मास्टर ने बताया कि बीईओ जांच के लिए आईं थीं। उन्होंने जो भी जानकारी मांगी वह उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। इस पर ग्रामीण गुस्से में आ गया। उसने सरदार पटेल की तस्वीर फेंक दी। शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया। शिक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।स्कूल में फर्श पर पड़ी सरदार पटेल की तस्वीर।स्कूल में सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम के बाद ग्रामीण ने हंगामा किया।खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह ने बताया कि में शिकायत की जांच करने गई। आने के बाद स्कूल में हंगामा हुआ। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |