फायरिंग के बाद फॉरच्यूनर लूटी, तीन बदमाश फरार

नई दिल्ली: फायरिंग करने के बाद बदमाश फॉरच्यूनर कार लूट ले गए। राजधानी के दिल्ली कैंट इलाके में फायरिंग करने के बाद बदमाश फॉरच्यूनर कार लूट ले गए। वारदात के समय तीन बदमाश बाइक से आए थे, जो अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लुटेरों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।पुलिस को दिए बयान में 35 साल के पीड़ित राहुल ने बताया वह मेरठ यूपी का रहने वाला है। आरसीसी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। 29 अक्टूबर की तड़के अपने साहब गौरव भारद्वाज को फॉरच्यूनर गाड़ी से एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आया था। वह तड़के करीब पांच बजे उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ मेरठ जाने के लिए गाड़ी से निकला।आरटीआर फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही उसकी कार के नजदीक बाइक सवार तीन लड़के आए। इनमें एक कैप पहने हुए था, जिसने पिस्टल दिखाते हुए गाड़ी को रुकवाने का इशारा किया। डर की वजह से उसने कार अंडरब्रिज के नीचे एक शॉप के पास (झरेरा गांव) रोक दी।एक सरदार जैसा दिखने वाला युवक पिस्टल लेकर उसकी कार की तरफ आया। उसने गाड़ी की चाबी छीन ली। उसकी नजर मोबाइल पर थी। यह देख उसने मोबाइल दुकानदार की तरफ फेंकने की कोशिश की। हालांकि वह कामयाब नहीं हो सका।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |