जिला महामंत्री बोले-पटेल के सपनों का भारत तैयार कर रहे हैं मोदी

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का अयोजन किया गया।फिरोजाबाद में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 127वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भाजपा के जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने बताया, “पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की छोटी रियासतों को जोड़कर भारत को आंतरिक रूप से मजबूत करने का काम किया।”रन फॉर यूनिटी में दौड़ते लोग।दीपा चौराहे से सुभाष चौराहे तक दौड़ का आयोजनजिला महामंत्री दीपक चौधरी ने कहा, “पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री सरकार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा आयाम देने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब पटेल के सपनों का भारत तैयार कर रहे हैं।”रन फॉर यूनिटी के तहत भाजपाइयों ने दीपा का चौराहा से लेकर सुभाष चौराहा तक दौड़ लगाई।कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारीइस मौके पर नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला, ब्रजक्षेत्र सह प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक, लोकेश जादौन, प्रदीप जैन टाइगर, राजन सिंह निषाद, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, कौशल तिवारी,अनिल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, कोमल वाल्मीकि, विशाल भारद्वाज, आदित्य जैन, तरुण गौतम, रिंकू उपाध्याय, निक्कू पंडित और गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |