मुरार की बंगाली कॉलोनी में बाइक सवारों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हरकत

ग्वालियर: बंगाली कॉलोनी में गोलियां चलाते हुए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही पड़तालग्वालियर में आधी रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक के बाद एक तीन गोलियां चलाने से दहशत फेल गई। घटना उपनगर मुरार की बंगाली कॉलोनी की है। गोली किसके घर को निशाना बनाकर की गई है यह भी साफ नहीं हो सका है, लेकिन गोलियां चलाते हुए बाइक सवार एक CCTV कैमरे में जरुर कैद हो गए हैं। घटना की सूचना पर बंगाली कॉलोनी पहुंची मुरार पुलिस ने CCTV कैमरे की फुटेज निकालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।उपनगर मुरार के बंगाली कॉलोनी इलाके में रात12 बजे सूचना मिली थी कि बंगाली कॉलोनी में बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो गोली चलने की बात तो सब कह रहे थे, लेकिन कोई उन्हें पहचानता नहीं था। इधर पुलिस को पता चला कि पास ही लगे CCTV कैमरों में बदमाश फायरिंग करते हुए कैद हुए हैं। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करते बदमाशों के फुटेज लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई हैं।अपाचे बाइक पर सवार थे बदमाशफुटेज में पता चला है कि फायरिंग करने वाले बदमाश अपाचे जैसी बाइक से आए थे। बदमाशों की संख्या तीन थी। एक युवक बाइक चलाता रहा और उसके पीछे बाइक पर सवार दो युवक थे। जिन्होंने फायर ठोके थे।इलाके में दहशतफायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों को डर है कि फायरिंग करने वाले बदमाश दोबारा ना आ धमके और कोई घटना ना घटित कर दें। क्योंकि कुछ दिन पहले यहां झगड़ा भी हुआ था।पुलिस का कहनामुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग की है। CCTV फुटेज मिले है, जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |