Hansika Motwani 4 दिसंबर को लेंगी सात फेरे

मनोरंजन जगत में एक बार फिर शहनाइयां बजने वाली हैं। हाल फिलहाल में ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधे। अब खबर है कि छोटे पर्दे से लेकर दक्षिण फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाली हंसिका मोटवानी भी विवाह करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। हंसिका मोटवानी की अचानक आई शादी की खबर उनके फैंस को सरप्राइज कर सकती है, लेकिन वह यह जानने के लिए भी इच्छुक होंगे कि उनका लकी मैन कौन है।

‘शाका लाका बूम-बूम’ जैसे चर्चित शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकीं हंसिका ने साउथ की कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस बन कर अपनी अदायगी का हुनर दिखाया है। उन्होंने बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अल्लू अर्जुन सहित कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं हंसिका को लेकर ऐसी चर्चा है कि वह दिसंबर में शादी करने जा रही हैं।

हंसिका 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।उनके विवाह की सभी तैयारियां दो दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसमें परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शरीक होंगे। हंसिका जयपुर में शादी करके अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिसंबर को मेहंगी फंक्शन का आयोजन होगा, जिसमें सूफी गाने बजाए जाएंगे। अगले दिन संगीत की रस्में पूरी होंगी,जिसका धमाल अलग थीम में होगा। दरअसल,हंसिका की शादी के हर फंक्शन में कोई न कोई थीम और ड्रेस कोड रखा गया है।इतने सारे फंक्शन्स के बीच कसीनो थीम पर भी एक पार्टी रखी गई है।शादी के बाद होने वाले फंक्शन में इसी आधार पर सभी को तैयार होकर आना होगा।

हंसिका की शादी जयपुर के मुनडोटा फोर्ट एंड पैलेस में होगी।उनके मंगेतर का नाम सार्वजनिक तौर पर अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि वह बिजनसमैन सोहेल कथौरिया नाम के व्यक्ति से शादी कर रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |