2006 में गोरखपुर से आजमगढ़ ट्रांसफर आया था लिपिक, SDM की जांच में खुलासा

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण में तैनात लिपिक द्वारा घर बैठकर वेतन लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिले के आईटीआई में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत बटेकृष्ण तिवारी वर्ष 2006 में गोरखपुर से आजमगढ़ आया। आजमगढ़ आने के बाद आरोपी लिपिक विभागीय संलिप्तता के कारण ड्यूटी न करके गोरखपुर बैठकर वेतन उठा रहा है। विगत 16 वर्षों से हो रहे इस गड़बड़झाले में आईटीआई कॉलेज के उच्च पदस्थ अधिकारियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है।इस बात का खुलासा भाजपा नेता रविशंकर तिवारी द्वारा डीएम से की गई शिकायत के बाद हुआ। भाजपा नेता की शिकायत के बाद जब डीएम ने मामले की जांच करने का निर्देश जिले के एसडीएम सदर विमल कुमार दूबे को दिया तो मामले में गड़बड़झाले का खुलासा हुआ। एसडीएम की जांच में भी यह बातें सामने आई कि आरोपी लिपिक न तो यहां ड्यूटी करता है और न आता है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि आरोपी लिपिक जब 16 वर्ष से आजमगढ़ ड्यूटी करने आया नहीं तो हस्ताक्षर रजिस्टर पर दस्तखत कौन करता था।जांच में सामने आई बातें नहीं दे सका कोई जवाबजिले के डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर जांच करने पहुंचे एसडीएम विमल कुमार दूबे ने कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार कुशवाहा से बात की तो वह हाईकोर्ट जाने की बात बताए। आरोपी लिपिक के बारे में पूछताछ की तो वह नहीं मिला। आरोपी लिपिक अगले दिन गोरखपुर से आकर एसडीएम के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।एसडीएम ने जब आरोपी लिपिक से पूछा कि किस पटल पर काम करते हो तो आरोपी लिपिक ने ऑन लाइन प्रमाण पत्र बनाने वाले पटल पर काम करने की बात बताई। जब उसके प्रासेस और सितंबर महीने में कितने प्रमाण पत्र बनाए गए के बारे में जानकारी मांगी गई तो कोई जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में समझा जा सकता है कि आरोपी लिपिक किस तरह से विभागीय लोगों से मिलीभगत कर विगत 16 वर्षों से घर बैठे वेतन ले रहा है।आजमगढ़ जिले में 16 वर्षों से कागज में नौकरी करने वाले आरोपी की भाजपा नेता रविशंकर तिवारी ने की शिकायत, जांच में सही मिले आरोप।भाजपा नेता बोले सभी की मिलीभगतइस बारे में भाजपा नेता रविशंकर तिवारी ने से बातचीत करते हुए कहा कि 16 वर्षों से तैनात थे। 16 वर्षों से आजमगढ़ ड्यूटी करने आए ही नहीं। उन्हें कोई स्टाफ पहचानता नहीं था। कागज में नौकरी करते थे। डीएम से शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने जांच में बातें सच पाई गई। डीएम ने इस मामले में प्राचार्य को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इस पूरे प्रकरण में प्राचार्य के साथ जेडी की भी संलिप्तता पाई गई है। सबसे खास बात यह है कि आईटीआई कैंपस में जेडी ऑफिस भी है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किसने बनाया यह जांच का विषय है। मामले की जांच करने पहुंचे एसडीएम को पता चला कि आरोपी लिपिक किराए का कमरा लेकर रहते हैं, जबकि प्राचार्य ने बताया कि गोरखपुर से आते हैं। आरोपी लिपिक के हस्ताक्षर और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर में भिन्नता पाई गई। भाजपा नेता का कहना है कि बिना विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता के यह संभव नहीं।आजमगढ़ के राजकीय आईटीआई में तैनात लिपिक की जांच करने पहुंचे एसडीएम विमल कुमार दूबे को जांच में मिली खामियां, डीएम को सौंपी रिपोर्ट।SDM बोले जांच में नहीं मिला कोई प्रूफ से बातचीत करते हुए एसडीएम सदर विमल कुमार दूबे का कहना है कि आरोपी लिपिक के न तो हस्ताक्षर मिले और न ही नौकरी करते पाया गया। मामले की पूरी रिपोर्ट जिले के डीएम विशाल भारद्वाज को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई डीएम द्वारा की जाएगी। मौके पर जांच के दौरान आरोपी लिपिक नहीं मिला और वहां के स्टाफ से पता चला कि आरोपी लिपिक घर बैठकर वेतन ले रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |