पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- गोमूत्र में गंगा का वास, इसके छिड़काव से नष्ट होती हैं बाधाएं

मथुरा | प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि गोमूत्र में गंगा का वास है। इसके छिड़काव मात्र से ही बाधाएं नष्ट हो जाती हैं। प्रदेश सरकार की कोशिश गोवंश के सरंक्षण के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने कलक्ट्रेट में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नई दुग्ध नीति के तहत छूट का प्रावधान किया है।सरकार गाय के बछिया एवं मुर्रा भैंस के ही पैदा होने का सीमन निशुल्क दे रही है।इससे काफी दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा।उन्होंने गो आधारित खेती को अपनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।पशुधन मंत्री ने देशी गाय के संरक्षण और उसके पांच उत्पादों को अमृत बताया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |