जाती की गलत जानकारी देने के चक्कर मे शिक्षक इक़रार हुसेन निलंबित

शाजापुर/ उज्जैन- जाति प्रमाण पत्र की गलत जानकारी देने के चलते उज्जैन जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र के जांच के बाद संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन रविंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा शिक्षक इकरार हुसैन माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय कढ़ाई को निलंबित किया गया है। कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन के आदेश के अनुसार प्राप्त जानकारी कुछ इस प्रकार सामने आई कि। जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन के पत्र क्रमांक सतर्कता / 2022 / 36 दिनांक 28 जनवरी 2021 में लेख किया गया कि श्रीमती सुल्ताना बेगम पति एन यू कुरेशी टी 9 गोयल कंपलेक्स नियर आईबीपी पैट्रोल पंप बेरसिया रोड भोपाल द्वारा श्री इकरार हुसैन माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय कढ़ाई तहसील तराना जिला उज्जैन के विरुद्ध शिकायत की गई जिसके अनुक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन द्वारा श्री राजकुमार पोरवाल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बघेरा एवं राजेंद्र आचार्य प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सुमराखेड़ा का जांच दल गठन कर प्रारंभिक जांच करवाई गई जांच कर जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि श्री इकरार हुसैन द्वारा गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर जाति एवं आय प्रमाण पत्र बनवाया गया है जिसके आधार पर संकुल प्राचार्य एवं स्वीकृत करता अधिकारी शासकीय हाई स्कूल कड़ोदिया द्वारा जाति प्रमाण पत्र जिसमें आय रुपए 35000 वार्षिक के आधार पर कुंवारी आहनापिता इकरार हुसैन की 300 मात्र छात्रवृत्ति स्वीकृत कर भुगतान किया गया था श्री इकरार हुसैन की तीन संतानों का जन्म शासकीय सेवा में आने के पश्चात तथा 26 जनवरी 2001 के पश्चात हुआ है का उल्लेख किया गया जांच दल सदस्यों के द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि श्री इकरार हुसैन माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय कढ़ाई तहसील तराना जिला उज्जैन के द्वारा धोखाधड़ी कर अनुचित लाभ लिया गया तथा शासन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किया गया । इक़रार हुसेन शासकीय माध्यमिक विद्यालय कढ़ाई तहसील तराना जिला उज्जैन के उक्त कृत्य के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के नियमों के प्रतिकूल होने से मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9- 1 (का) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है श्री हुसैन माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय कढ़ाई तहसील तराना जिला उज्जैन का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड तराना रहेगा तथा नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |