पूर्व मंत्री ने कहा- कांग्रेस के पेट में दांत है, कांग्रेसी अंग्रेजों के वशंज; खांडे को पद देने का विरोध

रायपुर: कांग्रेस ने शनिवार को कई नेताओं को निगम मंडल में पद दिए। इसमें एक नाम केपी खांडे का भी है। इन्हें राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष पद दिया गया है। इसके विरोध में खुलकर भाजपा के आदिवासी नेताओं ने आवाज बुलंद की है। रविवार को काले कपड़े पहनकर पार्टी के आदिवासी नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुचे। इनमें पूर्व मंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी और विकास मरकाम शामिल थे।केदार कश्यप ने कांग्रेस काे घेरते हुए कहा- पूरे प्रदेश में निगम मंडल के रूप में अपने करीबियों को कांग्रेस ने पद दिया। लोगों ने कहा कि ये दीवाली का उपहार है । लेकिन उन नामों के बीच से एक ऐसा नाम सामने आया जिसकी वजह से आज हम सभी जनजाति समुदाय के लोग आंदोलन कर रहे हैं। हाइकोर्ट ने प्रदेश के आदिवासी वर्ग का आरक्षण 32 से घटाकर 20 प्रतिशत करने का आदेश दिया।केदार ने दावा करते हुए कहा- हाईकोर्ट में आरक्षण मामले में लगी इस याचिका के प्रमुख याचिकाकर्ता रहे केपी खांडे को ही राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। ये कांग्रेस की दोगली नीति है, मैं तो कहता हूं कांग्रेस के पेट में दांत है यह सिद्ध हो गया। कांग्रेसी अंग्रेजों के वंशज हैं उन्हीं की तरह फूट डालो और राज करो इनकी नीति है। इससे इसी तरह कुणाल शुक्ला को कांग्रेस कबीर शोधपीठ का प्रमुख बना चुकी है। कांग्रेस का इतिहास है सभी समाज के धोखा देकर राज करना।समाजों को लड़ाने का काम कर रही कांग्रेसकेदार कश्यप ने कहा- हम सभी लोग शांति छत्तीसगढ़ शांति प्रिय प्रदेश है हयां जाति से उठकर सौदाद्र पूर्ण माहौल में रहते हैं कांग्रेस ने समाज मको आपस में लड़ाने का काम किया है। वास्तव में अंग्रेजों की ही वंशज हैं अंग्रेजों के जींस इनमें हैं नीति है फूट डालो और राज करो की नीति है। कांग्रेस से कहना है हम आदिवासी भीख नहीं मांग रहे हक मांग रहे हैं। भाजपा के वक्त में मुख्य आरोप कांग्रेस पर जिम्मेदार है 32 से 20 हो गया। जो लोग ऐसे मामलों पर पिटिशनर हैं उनको पद बांट रही है। एसटी मोर्चा के माध्यम गांव-गांव जाकर लोगों से अवगत कराएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |