पत्नी बोली- शाम को घूमने के लिए निकले थे, उनको मारकर पेड़ से लटकाया गया

रायबरेली: रायबरेली में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला है। ग्रामीण जब सुबह गांव से बाहर निकले तो देखा कि आम के पेड़ में युवक का शव लटका हुआ है। ग्रामीणों ने परिजनों को और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को किसी ने मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महाखेड़ा मजरे गोविंदपुर गांव की है। जहां के रहने वाले अखिलेश का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। अखिलेश की उम्र 25 साल बताई जा रही है। अखिलेश की पत्नी मीना ने बताया कि उसके पति शाम को 7 बजे घर से गांव घूमने के लिए निकले थे। रात भर घर वापस नहीं लौटे। घर से निकलने के बाद उनको किसी ने मार डाला है।गांव के ही राम हरक, स्नेही, बाबू, गुड्डू के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे यहां से इन लोगों के घर से लड़ाई हुआ करती थी। यह लोग बार-बार जान से मारने की धमकी देते थे। कहते थे तुमको जान से मार डालेंगे। अभी कुछ दिन पहले ही रक्षाबंधन के दिन राम हरक के यहां से लड़ाई हुई थी। तब उसने कहा था। कि हम तुम्हें जान से मार डालेंगे। यह भी कहा था कि मारने के बाद ही पानी पिएंगे।रायबरेली में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर जुटे लोग।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाईथाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |