जिला पंचायत ने शुरू की तैयारी, तीन करोड़ रुपये किया जाएंगे खर्च

बुलंदशहर: बुलंदशहर में सात तालाब बनेंगे मॉडल।जिला पंचायत द्वारा जिले में सात तालाबों को मॉडल तालाब बनाया जाएगा। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत खर्च की जाएगी। जिला पंचायत द्वारा इन तालाबों को मॉडल तालाब बनाकर नजीर पेश की जाएगी और जल संरक्षण की मुहिम चलाई जाएगी।स्वच्छ सरोवर मुहिम के तहत इनमें से तीन तालाबों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन द्वारा प्रदेश भर के तालाबों को स्वच्छ बनाने और जल संरक्षण के लिए कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि जल संरक्षण की मुहिम चलाते हुए तालाबों को जनप्रतिनिधियों को गोद देकर उनका संरक्षण कराया जाए। योजना के तहत जिला पंचायत द्वारा खुर्जा के गांव गवां, पहासू के बनैल, अगौता के खंगावली, बीबीनगर के सैदपुर, गुलावठी के भटौना, अरनिया के अटेरना और डिबाई के गांव रामबिलौनी के तालाबों के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया गया है।तालाब का होगा कायाकल्प।खंगावली में आरओ प्लांट से कराया जा रहा ट्रायलअगौता क्षेत्र के गांव खंगावली में जिला पंचायत द्वारा तालाब पर वाटर प्यूरिफायर लगाकर स्वच्छ बनाने के लिए ट्रायल किया जा रहा है। इसके लिए दस दिन तक तालाब के एक हिस्से में आरओ से निस्तारित पानी जमा कराया गया, जबकि दूसरे हिस्से में घरों से निकलने वाले पानी को यूं ही छोड़ा गया। अब अधिकारी इसका आंकलन करने में लगे हैं कि आरओ प्लांट के बिना तालाब में पानी कितना स्वच्छ रहेगा।इन तालाब का होगा सौंदर्यीकरणतालाब का नाम लागतगवां 57.84 लाखबनैल 68.28 लाखखंगावली 35.10 लाखसैदपुर 64.13 लाखभटौना 36.22 लाखअटेरना 19.23 लाखराम बिलौनी 21.31 लाखनजीर बनेगा जनपद : अध्यक्षजिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने बताया कि सात तालाबों को मॉडल तालाब बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। खंगावली गांव में तालाब पर आरओ प्लांट भी लगाकर ट्रायल किया जा रहा है। बिना आरओ प्लांट के भी तालाब के पानी की जांच की जा रही है। प्रयास है कि खंगावली का तालाब देश का सबसे स्वच्छ तालाब बने।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |