लपटों में घिरे 3 कर्मचारियों ने दूसरी छत पर कूदकर बचाई जान, 3 घंटे बाद पाया गया काबू

रायबरेली: रायबरेली जिले में रविवार सुबह करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से पवन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। चार से पांच कर्मचारी 2 से 3 घंटे आग में फंसे रहे, जिन्हें फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला है। सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस आसपास के दुकानों को सुरक्षित करने में लगी हुई है।शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज कचहरी रोड की पूरी घटना है। जहां रेस्टोरेंट पर अचानक आग लगी जिसमें 5 कर्मचारी काफी देर तक अंदर फंसे रहे। तीन कर्मचारियों ने दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। एक युवक रेस्टोरेंट में दूसरी जगह सो रहा था तो अभी भी साथियों ने उसके फंसे होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी तीन से चार घंटों बाद बाहर निकाला।रात 3 बजे होटल में लगी आग के बाद उठतीं लपटें।रात 3 बजे हुआ हादसाफायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की माने तो 3 बजे सुबह रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी आज की विक्रांता स्थिति बहुत तेज थी 1 गाड़ियों से कुछ नहीं हो रहा था तो तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है गनीमत रही कि रेस्टोरेंट में सो रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।आग की लपटों से घिरे 3 कर्मचारियों ने बगल वाली छत पर कूदकर जान बचाई।बाल-बाल बचे लोग, लाखों का सामान जलाअग्निशमन अधिकारी सुरेश चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है। रेस्टोरेंट पर अचानक शार्ट सर्किट की वजह से माना जा रहा है। 3 घंटे लगातार कोशिश के बाद कामयाबी मिली। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे बाद पाया आग पर काबू।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |