Shajapur – पत्नी को जलाकर मारने वाले पति को आजीवन कारावास

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपी कामिल खॉ पिता मकबूल खॉ उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम नांदनी थाना कालापीपल जिला शाजापुर को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवंं 2000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, दिनांक 04/12/2020 को आयशा बी पति कामील खॉ उम्र 27 वर्ष निवासी नांदनी की जलने से जश अस्पलताल शुजालपुर मण्डीप से तहरीर प्राप्त हुई। जिस पर जश अस्पताल पहुंच कर पीडिता आयशा बी के कथन पुलिस ने लिये। पीडिता ने अपने कथन में पति कामिल खॉ के द्वारा जान से मारने की नियत से माचिस से काडी निकालकर उसके कपडों में आग लगा दी होना बताया जिससे वह जल गई। मृतिका के कथन के आधार पर थाना कालापीपल पर अपराध पंजीबद्व किया गया। ईलाज के दौरान दिनांक 08/12/2020 को उसकी मृत्यु होने से धारा 302 भादवि का ईजाफा कर अपराध का अनुसंधान किया गया । पुलिस द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान उपंरात सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया ।

माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण में आई अभियोजन साक्ष्य व तर्को से सहमत होते हुये आरोपी को दोषी पाते हुये दोषसिद्ध किया गया।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदया शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |