गुजरात में चल रही झाडू की बयार से भाजपा सरकार बौखला गई है : अरविंद केजरीवाल

पंचमहल | गुजरात चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, परंतु राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं| अब गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता था| लेकिन अबकी बार आम आदमी पार्टी के आने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है| दिल्ली के बाद पंजाब जीतकर आप का जोश हाई और अब उसने वह गुजरात फतह करने की पूरी ताकत झोंक दी है| शुक्रवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में झाडू की बयार चल रही है, जिसे देख भाजपा सरकार बौखला गई है| पंचमहल के मोरवाहडफ में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गुजरात में आईबी भेजकर स्थिति का आंकलन करवाया था| आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में 90 के आसपास सीटें जीतकर सरकार बनाएगी| लेकिन मेरा गुजरात के लोगों से अनुरोध है कि थोड़ा और जोर लगाएं ताकि आप को 150 सीटों रिकार्ड जीत दर्ज करे| उन्होंने कहा कि गुजरात में आप के पक्ष में जबर्दस्त लहर चल रही है| गुजरात में झाडू की बयार देख लोग भी मान रहे हैं कि राज्य में अबकी बार परिवर्तन होना तय है और इससे भाजपा सरकार बुरी तरह बौखला गई है| केजरीवाल ने कहा कि पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात को लूट लिया है| गुजरात में आप की सरकार बनने के बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार का सफाया करेंगे| प्रत्येक वस्तु पर टेक्स लगाने के बावजूद गुजरात सरकार घाटे में चल रही है| आखिर इतना रुपया गया कहां? सरकार में बैठे लोगों ने इसे लूटा है| किसी का नाम लिए बगैर केजरीवाल ने कहा कि एक विधायक के पास चुनाव से पहले 4 एकड़ जमीन थी, जो अब बढ़कर 1000 एकड़ हो गई है| आप के सत्ता में आने के बाद इन लोगों से वसूली की जाएगी| आप की सरकार बनने के बाद कोई मंत्री गड़बड़ी नहीं करेगा| जो चोरी करेगा वह जेल जाएगा| हमारा कोई नेता चोरी करेगा तो उसे नहीं बख्सेंगे| अगर मेरा बेटा भी चोरी करता है तो उसे जेल भेजने से पीछे नहीं हटूंगा| नोट पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए भाजपा और कांग्रेस वाले मुझे गालियां दे रहे हैं| इसका जवाब जनता को देना चाहिए कि नोट पर भगवान गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए या नहीं?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |