इज्तिमा में पहली बार नया प्रयोग, अलग-अलग नष्ट होगा 19 तरह का कचरा

भोपाल ।  राजधानी में 18 से 21 नवंबर तक होने जा रहे इज्तिमा में साफ-सफाई को लेकर इस बार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। गीला-सूखा कचरा के साथ 19 प्रकार के कचरे को अलग-अलग निष्पादित किया जाएगा। इस कचरे को इकठ्ठा कर निष्पादन स्थल तक पहुंचाने के लिए नगर निगम और जिला पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ इज्तिमा समिति के 400 वालंटियर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इज्तिमा में 10 लाख जमातियों के पहुंचने की उम्मीद है। इनके द्वारा निकलने वाला कचरा आयोजन स्थल से तुरंत उठा लिया जाएगा और इसका अलग-अलग निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 19 तरह के कचरे को अलग-अलग करने की योजना बनाई गई है। इसमें प्लास्टिक, पैड, पीवीसी, ग्लास, ग्रेबोर्ड, ईवेस्ट, कागज, कांच, कांच की बोतल, लोहा, रबर, सिर के बाल, उच्च घनत्व वाली पालीथिन, कारपेट, दूध की थैलियां, बचा हुआ खाना, पेपर कप और हड्डी समेत अन्य कचरा शामिल है। इस कचरे को प्रेस कर गोविंदपुरा, मंडीदीप और पीलूखेड़ी में स्थित रिसायकलर्स के पास भेजा जाएगा। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति भी ली गई है।
वालंटियर्स को जारी होंगे आइडी कार्ड
आयोजन समिति द्वारा इज्तिमा परिसर की साफ-सफाई के लिए 400 वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई है। इन्हें आइडी कार्ड भी जा रही किए जाएंगे। इन वालंटियर को प्रशिक्षण भी दिया गया है। 20 वालंटियर पर एक ग्रुप लीडर होगा। जो इनके बीच समन्वय का काम संभालेंगे।
गीले कचरे से बनेगी खाद और बायो गैस
आयोजन स्थल पर निकलने वाला बचा हुआ खाना और अन्य गीले कचरे से खाद और बायो गैस बनाई जाएगी। पिछली बार इज्तिमा से निकले गीले कचरे से पांच टन जैविक खाद का निर्माण किया गया था। साथ ही 250 क्विंटल बायो गैस भी बनाई गई थी। बीते दो वर्षों से भोपाल में इज्तिमा का आयोजन नहीं हुआ है। इसलिए इस बार आयोजन में शामिल होने के लिए लोगों में अधिक उत्साह है। वहीं आयोजन समिति भी कचरा और सीवेज के अलावा नए-नए नवाचार करने जा रहा है।
– इम्तियाज अली, अध्यक्ष मप्र ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन सलाहकार समिति

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |