देवउठनी एकादशी में विवाह मुहूर्त नहीं, दिसंबर में सिर्फ 6 शुभ मुहुर्त

जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि 10 जुलाई से योग निद्रा में हैं। 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ भगवान की योगनिद्रा समाप्त होगी। लेकिन इस बार देवउठनी एकादशी से विवाह मुहूर्त शुरू नहीं होंगे। इसकी वजह एकादशी के दिन भी शुक्र ग्रह का अस्त रहना है। विवाह की शहनाई बजने के लिए लोगों को ग्यारस के 29 दिन बाद तक इंतजार करना होगा।
यानी मुहूर्त 2 दिसंबर से शुरू होंगे। दिसंबर माह में केवल 6 दिन ही मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद लोगों को मकर संक्रांति तक इंतजार करना होगा। मुहूर्त कम होने से शहर के अधिकांश मैरिज गार्डन, होटल व शादी हॉल की बुकिंग लगभग 90 फीसदी तक हो चुकी है। देवउठनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यही कारण है कि कई लोग विवाह मुहूर्त नहीं होने के बावजूद भी इस दिन शादियां कर लेते हैं।
इन तिथियों में विवाह मुहूर्त
दिसंबर में 2, 7, 8, 9, 14, 15 (6 दिन)
16 दिसम्बर से 14 जनवरी तक धनु राशि में सूर्य रहने से धनु मलमास रहने से मुहूर्त नहीं है।
जनवरी 2023 – 25, 26, 31
फरवरी 2023 – 9, 10, 15, 16, 22 को शादियां होंगी।
मार्च में – 8, 9 को विवाह मुहूर्त हैं
दीपावली के बाद पहला त्योहार देवउठान एकादशी का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस समय से सभी शुभ कार्यों पर चार माह से विराम लगा वह हट जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि 4 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है, परंतु इस बार इस दिन विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। क्योंकि शुक्र तारा 30 सितंबर से अस्त चल रहा है जो 23 नवंबर को पश्चिम में उदय होगा। इसके बाद शुभ विवाह मुहूर्त 2 दिसंबर से ही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |