कोलार मुख्यमार्ग होगा सिक्सलेन, मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे भूमिपूजन

भोपाल।   डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) का मुख्यमार्ग सिक्सलेन होगा। गोल जोड़ से कोलार नहर तिराहे तक कुल 15 किलोमीटर मुख्यमार्ग फोरलेन से एक साल में सिक्सलेन किया जाएगा। 222 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में सीमेंट कंक्रीट (सीसी) कार्य होगा। इसका सीधा लाभ 3.5 लाख आबादी को मिलेगा। इसके लिए शनिवार शाम चार बजे बीमाकुंज पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा भूमिपूजन करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब साढ़े तीन साल पहले कोलार मुख्यमार्ग को सिक्सलेन करने की घोषणा की थी। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जाए। गुरुवार शाम स्‍थानीय विधायक रामेश्‍वर शर्मा और कलेक्‍टर अविनाश लवानिया ने कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया था।

222 करोड़ रुपये लागत।

15 किमी लंबाई।
105 फीट चौड़ाई।
02 तरफ फुटपाथ बनेंगे।
01 वर्ष कार्य की डेडलाइन।
3.5 लाख आबादी को सीधा लाभ।
3.5 वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा।

बीमा कुंज के पास आज बड़ा कार्यक्रम, परेशानी से बचने शाम को यहां जाने से बचें

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा शनिवार को कोलार क्षेत्र के बीमा कुंज में नई सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिसके चलते शनिवार शाम चार बजे से कुछ मार्ग परिवर्तित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग का भी इंतजाम किया गया है। ट्रैफिक थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोलार रोड पर शनिवार शाम चार बजे से व्यवस्था इस तरह रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कोलार रोड पर कोलार गेस्ट हाउस से मंदाकनी चौराहे की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन (अनुमति प्राप्त एवं गैर अनुमति प्राप्त) प्रतिबंधित रहेंगे ।

– व्यावसायिक/बड़े/मध्यम वाहन

कोलार की ओर आवागमन करने वाला व्यावसायिक यातायात (बड़े/मध्यम वाहन) शनिवार को न्यू मार्केट, एमपी नगर से लिंक रोड नम्बरदो, राजीव गांधी चौराहा, मनीषा मार्केट, जेके अस्पताल, ग्राम सलैया, डीमार्ट होकर कोलार रोड की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार डी मार्ट, ग्राम सलैया, जेके अस्पताल, मनीषा मार्केट, राजीव गांधी चौराहा- लिंक रोड नंबर-दो से एमपी नगर, न्यू मार्केट की ओर आवागमन करेंगे।

दो-पहिया, चार पहिया हल्के वाहन-

मंदाकनी चौराहे से जेके अस्पताल, दानिश कुंज चौराहा होकर सीआइ हाईट्स की ओर से डीमार्ट की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार डीमार्ट की ओर से सीआइ हाईट्स, दानिशकुंज चौराहा, जेके अस्पताल मंदाकनी चौराहा होकर कोलार गेस्ट हाउस की ओर जा सकेंगे।
नोव्हीकल जोन
– मंदाकनी चौराहे से सीआई हाईट्स चौराहा तक का मार्ग कार्यक्रम के दौरान नो-व्हीकल जोन रहेगा ।

पार्किंग व्यवस्था इस तरह रहेगी

– वीआइपी पार्किंग मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी कैम्पस में रहेगी ।
– एमपी नगर, न्यू मार्केट की ओर से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गणमान्य नागरिक अपने वाहनों को मंदाकनी मैदान में निर्धारित स्थल पर पार्क कर सकेंगे ।
– कोलार डीमार्ट की ओर से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गणमान्य नागरिक अपने वाहनों को बंजारी दशहरा मैदान में निर्धारित स्थल पर पार्क कर सकेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |