BSNL कर्मचारियों से कहा- वहां नेटवर्क नहीं आता, व्यवस्था कराएं

हरदा: हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरदा जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ना आने से वहां के निवासियों को काफी परेशानी होती है और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आती है। इसलिए इन वन ग्रामों में बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो, इसके लिए व्यवस्थित कार्य योजना बनाकर काम करें।बैठक में वन विभाग के साथ-साथ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की “मिशन 500 डेज” योजना के तहत नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त टावर लगाने का काम होना है। इसके लिए कार्यवाही शुरू हो चुकी है। संबधित विभागों से अनुमति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |