गैंगस्टर टीनू का नहीं मिला ट्रांजिट रिमांड, अजमेर के केकड़ी से हुआ था गिरफ्तार

चंडीगढ़: मानसा पुलिस की हिरासत से फरार गैंगस्टर दीपक टीनू का ट्रांजिट रिमांड लेने गई पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल, गैंगस्टर टीनू को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया था। रिमांड की समय सीमा खत्म होने पर टीनू को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।इस कारण पंजाब पुलिस अदालत से उसका ट्रांजिट रिमांड मांगने गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इससे पहले ही कोर्ट से गैंगस्टर का रिमांड बढ़ाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आरोपी टीनू के 3 दिन के अतिरिक्त रिमांड की मंजूरी प्रदान की।अजमेर से पकड़ा था गैंगस्टर टीनूदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को अजमेर के केकड़ी से गिरफ्तार किया था। टीनू के कब्जे से स्पेशल सेल ने 5 हैंड ग्रेनेड और 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल भी बरामद की थी। वह अजरबैजान में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था। लॉरेंस का खासमखास टीनू A कैटेगरी का गैंगस्टर है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी उसकी भूमिका रही है।इससे पहले टीनू की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। गर्लफ्रेंड ने खुलासा किया था कि आरोपी टीनू के पास करीब 10 लाख रुपए थे। बता दें कि टीनू 1-2 अक्टूबर की रात को पंजाब की मानसा पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था। इसमें मानसा CIA के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |