जमीन के लिए बेटे ने 80 साल के पिता को कुल्हाड़ी से काटा

शाहजहांपुर में एक बीघा जमीन के लिए एक शख्स ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। ये मामला जलालाबाद क्षेत्र की धियरा गांव की है। पुलिस ने पकड़ने के लिए हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है।

शरीफ खां अपने खेत में चारपाई पर बैठे हुए थे। तभी बेटा बशीर वहां आया और कुल्हाड़ी से सिर पर पार कर पिता को मार डाला। कुछ देर बाद परिजनों को बुजुर्ग शरीफ खां की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। वहीं आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह और थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद शरीफ खां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक शरीफ खां के पोते आमिर खां ने पुलिस को तहरीर दी कि दादा ने उसकी मां रेशमा के नाम पर एक बीघा जमीन बैनामा कर दिया था। जिसे लेकर ताऊ बशीर खां नाराज चल रहा था। जमीन को लेकर दादा और ताऊ में कई बार विवाद हुआ था। गुरुवार को दोपहर जब दादा खेत में बैठे थे। तभी मौका देख कर ताऊ बशीर ने कुल्हाड़ी से दादा की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शरीफ खां की हत्या के मामले में पोते आमिर खां के तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर बशीर खां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |