2023 विधानसभा चुनाव के लिए आज मुद्दे तैयार करेंगे कांग्रेस नेता

रायपुर: चुनावी मुद्दे तैयार करने के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक शुक्रवार को राजीव भवन में रखी गई है।2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब जमीनी तैयारियों के साथ ही मुद्दों पर भी फोकस शुरू कर दिया है। चुनावी मुद्दे तैयार करने के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक शुक्रवार को राजीव भवन में रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मरकाम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय बस्तर दौरे के लिए गुरुवार शाम रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कल होने वाली बैठक में सब मिल-जुल कर बात करेंगे कि 2023 के चुनाव में क्या स्ट्रेटजी अपनाई जाए।सरकार के कौन-कौन से काम औैर किन मुद्दों को लेकर वो चुनावी मैदान में जाएंगे। वे शुक्रवार को इस बैठक में शामिल होने के बाद सीएम भूपेश के साथ बस्तर रवाना होंगे। सीएम भूपेश दिवंगत नेता मनोज मंडावी के परिजनों से मुलाकात के बाद रायपुर लौट आएंगे।ये सब रहेंगे बैठक में मौजूद : बैठक में पुनिया, सीएम भूपेश, पीसीसी चीफ मरकाम समेत प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उलका, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, अमरजीत भगत औैर गिरीश देवांगन बस्तर ही नहीं सभी 90 सीटों का करेंगे दौरा। पुनिया ने कहा कि वे पिछली बार बिलासपुर की तरफ गए। सिर्फ बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। सभी 90 सीटों का दौरा करेंगे। अभी बस्तर दौरे पर जा रहे हैं वहां की जो समस्याएं हैं उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।नए नाम जुड़े ही नहीं तो उपेक्षा कैसीएआईसीसी की स्टेयरिंग कमेटी में छत्तीसगढ़ से किसी को शामिल नहीं किए जाने औैर यहां के नेताओं की उपेक्षा के भाजपा के आरोप पर पुनिया ने कहा कि नए किसी सदस्य का नाम जोड़ा ही नहीं गया है तो फिर उपेक्षा कहां से हो गई। भाजपा के पास कोई काम है नहीं। उनकी राजनीतिक जमीन छत्तीसगढ़ से खिसकती जा रही है इसके बाद भी उन्हें कांग्रेस की कमी खोजने में अपनी उर्जा लगा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |