गजब… तबादले के आदेश 22 अक्टूबर को लेकिन रिलीव करेंगे 7 महीने बाद अप्रैल में

भोपाल: 5000 से ज्यादा शिक्षक परेशान, नियमानुसार 15 दिन में ज्वाइनिंग देना अनिवार्य होता है।मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के तबादले लगातार गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। अब एक और दिलचस्प मामला स्कूल शिक्षा विभाग का सामने आया है। पहले 21 अक्टूबर को आदेश निकाला गया- सीएम राइज स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं होंगे।इसके बाद 22 अक्टूबर को ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए। पांच हजार से ज्यादा शिक्षक इस परिधि में आ गए। अब जब ये शिक्षक ट्रांसफर ऑर्डर के अनुसार ज्वाइन करने के लिए तैयार हैं तो गुरुवार शाम 6 बजे नया आदेश जारी कर दिया गया कि जिनके ट्रांसफर हुए हैं उन्हें 7 महीने बाद यानी अप्रैल में रिलीव किया जाएगा।तबादलों में इस तरह का आदेश पहली बार जारी हुआ है। दरअसल, प्रदेश में तबादलों की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर थी। 22 अक्टूबर को ऑर्डर निकाले गए तो प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न लग गया। मामले ने तूल पकड़ा तो रिलीव न करने का आदेश जारी कर दिया गया।ये हैं नियम…..यदि किसी भी शासकीय सेवक का ट्रांसफर किया जाता है तो उसकी ज्वाइनिंग 15 दिन के भीतर करवाना विभाग का काम है।इस दौरान कर्मचारी अगर ज्वाइन नहीं करता है तो विभाग उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। ऐसे में कर्मचारी को सस्पेंड भी किया जा सकता है।ट्रांसफर नीति सरकार घोषित करती है, लेकिन ज्वाइनिंग के नियम तय हैं।तबादले ऐसे समय किए जाएं जब शिक्षण सत्र न चल रहा हो और जिस कर्मचारी का ट्रांसफर हुआ है वह सुविधापूर्वक नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन कर ले।इन आदेशों पर भी विवादआठ महीने पहले अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी हुए, नियुक्तियां भी हुई। लेकिन महीने भर बाद इस आदेश को निरस्त कर दिया गया।अध्यापक संवर्ग का क्रमोन्नति आदेश जारी हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे जारी किया। इसे जनजातीय विभाग ने तो लागू कर दिया पर बाद में स्कूल शिक्षा विभाग ने ही निरस्त कर दिया।सरकार की छवि बिगाड़ रहे अफसरमध्यप्रदेश में अफसर सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए जानबूझकर इस तरह के काम कर रहे हैं। मैं एक दो दिन में इस बारे में मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा और उन्हें विस्तृत जानकारी दूंगा कि किस तरह से अफसर कर्मचारियों और शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं।रमेशचंद्र शर्मा, अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति (राज्य मंत्री दर्जा)मुझे अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |