सीईओ माथुर बोलीं- काम को रफ्तार देने मजदूरों को बढ़ाएं

ग्वालियर: स्मार्ट रोड बनाने के काम को रफ्तार दी जाए। यदि साइट पर मजदूर कम हैं, तो एलएडंटी कंपनी मजूदरों की संख्या को बढ़ाए। राजपाएगा रोड को जल्द से जल्द बाधा रहित किया जाए, इससे ट्रैफिक बिना रूकावट के चल से। राजपाएगा के अलावा आमखो रोड़ के काम में भी तेजी लाए जाए। ये निर्देश ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की सीईओ नीतू माथुर ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान दिए।मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर पर आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ माथुर ने बिंदुवार रूप से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। प्रत्येक दिन के हिसाब से कार्य की प्रगति रिपोर्ट बनाई जाए ताकि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।7 दिन में सर्वे रिपोर्ट बनाएंस्मार्ट रोड परियोजना के अंतर्गत जिन रोड पर अंडर ग्राउंड केबलिंग नहीं हो सकती उनकी एक सर्वे रिपोर्ट बनाकर 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश सीईओ ने अधिकारियों को दिए। वही बैठक में राजपाएगा रोड पर निगम से समन्वयन कर अमृत के का र्यो की एनओसी लेने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।समीक्षा बैठक में महाराज बाड़ा स्थित गोरखी परिसर में निर्माणाधीन मल्टी लेवल कार पार्किंग, आईएसबीटी, बेहटा रोड, गेंडे वाली सड़क सहित अन्य प्रगतिरत परियोजनाओं के ऊपर भी विस्तार से चर्चा की गई। सीईओ माथुर ने आईएसबीटी के निर्माण स्थल पर जमा पानी को निगम से समन्वय कर निकलवा कर तेज गति से कार्य को आरंभ करने के निर्देश भी बैठक में दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |